उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, बोलीं- देश को उनकी जरूरत

देहरादून की 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए।

देहरादून: डालनवाला नेहरू रोड की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दिया. उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर कहा कि, देश को राहुल गांधी की जरूरत है। मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे देहांत के उपरांत मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया. पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है. मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है चाहें इंदिरा गांधी रहीं हों या राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी बस हादसे में अब तक 26 यात्रियों की मौत, CM धामी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Back to top button