उत्तराखंड

उत्तराखंड: सड़क हादसे का शिकार हुई गुजरात के यात्रियों की बुलेरो, सात लोग घायल

कीर्ति नगर के पास बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ गिर गई. हादसे में बुलेरो में सवार सात यात्री घायल हो गए.

उत्तराखंड के श्रीनगर में सोमवार सुबह गुजरात के यात्रियों की बुलेरो हादसे का शिकार हो गई. कीर्ति नगर के पास बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ गिर गई. हादसे में बुलेरो में सवार सात यात्री घायल हो गए.  जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि यात्री सोनप्रयाग व रूद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे. तीव्र मोड होने के कारण बुलेरो संख्या UK 13 TA 1255 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी.

घायलों का विवरण

  • केयूर प्रजापति (26) पुत्र नवीन भाई प्रजापति निवासी आरोही हॉस्पिटल उमरेठ जिला आनंद गुजरात.
  • रुचि पत्नी (25) केयूर प्रजापति निवासी उपरोक्त.
  • सुनील चावड़ा (39) पुत्र विनोद राम निवासी उपरोक्त.
  • मानव चावड़ा (2) पुत्र सुनील चावड़ा निवासी उपरोक्त .
  • दीक्षा चावड़ा (32) पुत्री सुनील चावड़ा निवासी उपरोक्त.
  • आरोही चावड़ा (8) पुत्री सुनील चावड़ा.
  • संदीप (35) पुत्र सूरज सिंह निवासी बड़ासू गुप्तकाशी(चालक)
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: स्‍कूल प्रबंधक ने की कक्षा 3 के बच्‍चे की बेरहमी से पिटाई, मासूम की इलाज के दौरान मौत

Back to top button