उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव रिजल्ट: भाजप, कांग्रेस सहित आप के CM चेहरों की हार, पढ़िए विशेष रिपोर्ट

उत्तराखंड में भाजपा कांग्रेस और आप के मुख्यमंत्री चेहरे चुनाव हार गए हैं.

भाजपा का उत्तराखंड और मणिपुर में सरकार बनना तय हो गया है, लेकिन उत्तराखंड में पार्टी को 12 महीने के अंदर चौथा मुख्यमंत्री तलाशना होगा। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को खटीमा सीट पर 6951वोट से हार मिली है। इधर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और स्टार कैंपेनर हरीश रावत 14000 वोटों से हार गए हैं भाजपा के मोहन सिंह विश्व में उन्हें हराया है। आपको बता दें कि 2016 मे भी दो सीटों पर चुनाव हार गए थे हरीश रावत। इधर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट पर तीसरे नंबर पर रहे हैं । वे लगभग 5500 वोट के क़रीब जुटा पाए हैं।

उत्तराखंड की 5 हॉट सीट्स पर अब तक-

  • खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (37,254 वोट), कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी (44,479 वोट) से करीब 6 हजार वोट से हार गए हैं।
  • लालकुआं: भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरा दिया है। हालांकि ऑफिशियल रिजल्ट नहीं आया है।
  • हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को हराकर 5वीं बार विधायक बन गए हैं।
  • गंगोत्री: भाजपा के सुरेश चौहान, कांग्रेस के विजयपाल सजवाण से 6687 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल तीसरे नंबर पर हैं।
  • चौबट्टाखाल: भाजपा के मौजूदा मंत्री सतपाल महाराज कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर नेगी से 4431 वोट से आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त, जानिए क्या है वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button