UTTARAKHANDदेश-दुनिया

Chandrayaan-3 Launched: ISRO ने अंतरिक्ष की दुनिया में रचा इतिहास, CM धामी ने ISRO को दी बधाई, कहा- ‘नए भारत की नई उड़ान’

चंद्र मिशन तीन की सफल लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिकों समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है.

देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जा चुका. चंद्रयान- 3 के लॉन्चिंग को लेकर विश्वभर की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी. चंद्र मिशन तीन की सफल लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिकों समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है.

उत्तराखंड के सीएम धामी ने ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा है, “नए भारत की नई उड़ान…’चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण हेतु देश के महान वैज्ञानिकों समेत इसरो की पूरी टीम को बधाई. यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है.”

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से जीतीं
Back to top button