UTTARAKHAND

सावधान! उत्तराखंड के 2 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, रात में वाहन न चलाएं

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 जनवरी को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 जनवरी को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है . बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है. तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है. हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 जनवरी के बाद मैदानी क्षेत्रों से कोहरा छंटने की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  UTET Result Declared: उत्तराखंड यूटीईटी का रिजल्ट घोषित, सिर्फ 21 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास
Back to top button