UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में अगले दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

चमोली जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 और 12 जुलाई को अवकाश घोषित किया है.

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके चलते चमोली जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 और 12 जुलाई को अवकाश घोषित किया है. उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं.

वहीं उत्तरकाशी और देहरादून में एक दिन(10 जुलाई) , ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा में तीन दिन(10 से 12 जुलाई)  और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है. किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें -  चैत्र नवरात्रि 2022: कभी बच्ची तो कभी बुढ़िया बन जाती है ये देवी मां, जानिए इसका रहस्य
Back to top button