देश-दुनियाशिक्षा
Trending

CBSE Board Result: 10वीं में 93.6% और 12वीं में 87.98% छात्र पास

10वीं कक्षा में भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां कुल 93.60% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने एक बार फिर सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि दिल्ली रीजन ने 94.8% के साथ मजबूत प्रदर्शन किया।

CBSE ने आज 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। 12वीं कक्षा में जहां कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा, वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 91.52% और छात्रों का 85.12% दर्ज किया गया।

10वीं कक्षा में भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां कुल 93.60% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने एक बार फिर सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि दिल्ली रीजन ने 94.8% के साथ मजबूत प्रदर्शन किया।

छात्र अपने परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.nic.in, cbseresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर और UMANG ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। डिजीलॉकर पर मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी भी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें -  नेपाल में उथल-पुथल: राजशाही समर्थक प्रदर्शन और पूर्व राजा की सुरक्षा में कटौती

बोर्ड ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। करीब 24,000 छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए हैं। बोर्ड ने तनाव से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर और काउंसलिंग सेवाएं भी सक्रिय की हैं।

जरूरी लिंक:

CBSE हेल्पलाइन: 1800-11-8004 (टोल फ्री)

Back to top button