UTTARAKHAND

उत्तराखंड में कोरोना ब्लास्ट, आज मिले 1292 नए कोरोना पॉजिटिव, 5 मरीजों की हुई मौत

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 1292 नए कोरोना मरीज मिले हैं. ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 5009 हो गई है. जबकि, कोरोना संक्रमित 5 मरीजों ने जान गंवाई है. वहीं, 294 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 7.57% है.उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,52,177 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,32,949 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट घटकर 94.54% हो गई है. बीते 24 घंटे के भीतर एम्स ऋषिकेश में 3, दून मेडिकल कॉलेज में 1 और पौड़ी में भी 1 मरीज की मौत हुई है. ऐस में प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,429 पहुंच गया है.

  • जिलेवार आंकड़े-
  • अल्मोड़ा 37
  • बागेश्वर 07
  • चमोली 15
  • चम्पावत 07
  • देहरादून 441
  • हरिद्वार 254
  • नैनीताल 220
  • पौड़ी 56
  • पिथौरागढ़ 12
  • रुद्रप्रयाग 14
  • टिहरी 28
  • उधमसिंह नगर 193
  • उत्तरकाशी 09
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बनी भोटिया जनजाति पर केंद्रित फिल्म‘पताल ती’ के लिए ऑस्कर की उम्मीदें बढ़ीं
Back to top button