CHARDHAM/TOURISM
Trending

मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम

सुबह 8:00 बजे ग्यारह कुंतल फूलों से सजे मंदिर के खुले द्वार; 20 हजार से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग): ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट आज सुबह 8:00 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर पूरा केदारपुरी ‘जय भोले’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी और रावल की उपस्थिति में कपाट खोले गए, जिसके बाद मंदिर के भीतर पहली विशेष पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई। इस पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए लगभग 20,000 से अधिक श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे।

कपाट खुलने से पूर्व भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली मंदिर परिसर में पहुँची, जहाँ सेना के बैंड की धुनों और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ उसका स्वागत किया गया। मंदिर को ऋषिकेश और दिल्ली से आए 11 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ में भक्तों के लिए दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है, जो देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  Chardham Yatra 2023: क्या आप भी कर रहे हैं चार धाम यात्रा की तैयारी, पहले पढ़ें ये जरूरी अपडेट

आलोचकों का कहना है कि प्रशासन ने पंजीकरण की संख्या तो बढ़ा दी है, लेकिन धाम की धारण क्षमता (Carrying Capacity) के अनुसार रात्रि विश्राम की व्यवस्था अभी भी अपर्याप्त है।

Back to top button