SPORTS

अच्छी खबर। नेशनल गेम्स में आज उत्तराखंड ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल, रीमा सेन ने केनाय सलालम प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

नेशनल गेम्स में आज उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड मेडल हासिल हुआ। ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी- 1 प्रतियोगिता में रीमा सेन ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड पदक जीता। उत्तराखंड सरकार द्वारा रीमा सेन को 12 लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। किसी भी राष्ट्रीय गेम में किसी भी राज्य की ओर से दी जाने वाली यह सबसे अधिक धनराशि है। इसके अलावा C1 के नए केनाय सलालम प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती
ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन की चमक बरकरार, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते
Back to top button