UTTARAKHAND

Dream11 ने चमकाई रुद्रप्रयाग के संजय की किस्मत, डेढ़ करोड़ की धनराशि जीतकर रातों-रात बने करोड़पति

रूद्रप्रयाग जिले के सुदूर बष्टी गांव के रहने वाले संजय लाल ने ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाकर डेढ़ करोड़ की धनराशि जीती है.

फैंटेसी लीग ड्रीम 11 (Dream11) व अन्य पर टीम बनाकर खेलने वाले राज्य के कई युवा अब तक करोड़ों रुपये जीत चुके हैं. हालांकि ऐसा भी नहीं है, कि हर किसी की किस्मत चमक रही हो क्योंकि जुए, सट्टे या लॉटरी के बारे में यह बात भी शत-प्रतिशत सच ही है, कि जब हजारों-लाखों लोगों के पैसे डूबते हैं, तब जाकर कुछ गिने चुने लोग मालामाल होते हैं. खैर यह तो रही जुएं-सट्टे के नफे-नुकसान की बात, वहीं इस बार रूद्रप्रयाग जिले के सुदूर बष्टी गांव के रहने वाले संजय लाल ने ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाकर डेढ़ करोड़ की धनराशि जीती है. अपनी इस सफलता से वह काफी खुश हैं.

बताया गया है कि संजय एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है. अपने घर परिवार की आजीविका चलाने के लिए उन्होंने शहरों में 10-12 हजार की भी नौकरी की है. वह कहते हैं कि देश प्रदेश के अधिकांश युवाओं की तरह ही उन्हें भी बचपन से ही क्रिकेट का शौक था. ऐसे में उन्होंने सोचा कि क्यों ना ड्रीम 11 पर भी एक बार अपनी किस्मत आजमाई जाएं. उनका यह दांव बिल्कुल सही निशाने पर लगा और हाल ही में आयोजित हुए भारत ऑस्ट्रेलिया के टी-20 मैच में अपनी टीम बनाकर न केवल नंबर वन की रैंक हासिल की बल्कि डेढ़ करोड़ की धनराशि भी जीत ली. उनकी इस सफलता से जहां उनके परिजन भी काफी खुशी है, वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है. साथ ही पूरे क्षेत्र में भी यह खबर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है.

यह भी पढ़ें -  भगवान को भी नहीं छोड़ रहे चोर..बदरीनाथ धाम के पूजा काउंटर से 93 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Back to top button