POLITICSUTTARAKHAND

आज देहरादून में होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि इस बैठक में कॉमन सिविल कोड का प्रस्ताव लाया जा सकता है.

देहरादून के परेड ग्राउंड में 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शपथग्रहण के कुछ ही घंटों बाद पहली कैबिनेट की बैठक की तैयारी है. सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि इस बैठक में कॉमन सिविल कोड का प्रस्ताव लाया जा सकता है. बैठक में इसे लेकर हाईपावर कमेटी बनाए जाने की कवायद भी की जा सकती है. बीते सोमवार को धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई थी और उसके बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए धामी ने कहा भी था कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाना उनकी पहली प्राथमिकताओं में शुमार होगा.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 164 करोड़ की लागत से बनेगा यूनिटी मॉल, शामिल होगी सभी राज्यों की एक-एक दुकान
Back to top button