UTTARAKHAND

बदरीनाथ में बर्फबारी से चांदी सी चमकी पहाड़ियां..कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू

बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) में आज जोरदार बर्फबारी हुई है. धाम में कई फीट बर्फ जम गई है. सर्द हवाओं से बदरीनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

Badrinath dham: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं समय-समय पर बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है. प्रदेश के पर्वतीय अंचलों में जमकर बर्फबारी हो रही है. जिससे निचले इलाकों में ठंड में इजाफा हो गया है. वहीं बदरीनाथ धाम में आज जोरदार बर्फबारी हुई है. धाम में कई फीट बर्फ जम गई है. सर्द हवाओं से बदरीनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

बताते चलें कि 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे. आज से मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बद्रीनाथ मंदिर के धर्म अधिकारी राधा-कृष्ण थपलियाल ने दी जानकारी. 16 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर, 17 नवंबर को खड़क पुस्तकों को गर्भगृह में रख वेद रिचाओं का वादन बंद होगा. 18 नवंबर को महालक्ष्मी गर्भ गृह में विराजमान होगी इसके बाद 19 नवंबर को पंचांग गणना और धार्मिक मान्यताओं के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मानसून का आखिरी दौर लाएगा आफत, इन 7 जिलों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
Back to top button