UTTARAKHAND

उत्तराखंड से दुःखद खबर: यहाँ सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की दर्दनाक मौत

लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है

हल्द्वानी: हल्द्वानी से बड़ी खबर मिली है. लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई. डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे. यहां इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से वह नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे कि अचानक लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं.

यह भी पढ़ें -  देशभर में बीते 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 752 नए केस, 4 की मौत.. एक्टिव मामले 3 हजार के पार
Back to top button