UTTARAKHAND

उत्तराखंड: बेटी की शादी की खुशी में खूब झूम रहे थे पिता, नाचते-नाचते हो गई मौत..मामा ने किया कन्यादान

विवाह समारोह से एक रात पहले मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता नाचते-नाचते गिर गए. अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया.

बेटी की शादी किसी भी पिता के लिए बहुत ही खास मौका होता है. पिता के लिए यह एक मिक्स रिएक्शन वाला लम्हा होता है. जब वह अपने जिगर के टुकड़े को घर से विदा करने पर अंदर से टूट रहा होता है, लेकिन बेटी को उसका घर मिलने पर खुशी में झूम भी रहा होता है. बेटी का पिता होना सच में बड़े गर्व विषय है. क्योंकि यही पिता अपनी बेटी को पालता-पोषता है और एक दिन अपने घर से विदा कर देता है. बेटी की शादी में पिता का झूमना भी लाजमी है, लेकिन कई बार दिल उतना मजबूत नहीं होता और दिल के साथ ही पिता भी टूट जाता है. ऐसा ही हुआ है उत्तराखंड के अल्मोड़ा में. रविवार को मुख्यालय निवासी एक युवती का विवाह हल्द्वानी में किसी बैंकेट हाल में होना था. दुल्हन पक्ष के परिजन हल्द्वानी जाकर ही विवाह करने वाले थे.

इससे पूर्व युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी. बीते शनिवार की रात अल्मोड़ा में ही मेहंदी रस्म की गई. इस दौरान पार्टी में काफी संख्या में लोग जुटे. देर रात तक नाच-गाना और शहनाई गूंजती रहीं. दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया. देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए. इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया. स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरी रात विवाह का माहौल मातम में बदला रहा. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा. उधर, विवाह की पूरी तैयारी कर चुके स्वजन व मामा, दुल्हन को लेकर हल्द्वानी चले गए. रविवार को शादी होनी थी, इस दौरान हल्द्वानी में ही दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया. बताया जा रहा है कि मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है. इधर पुलिस भी मामले में कुछ कहने से बच रही है.

यह भी पढ़ें -  Himachal Pradesh and SSCB Clinch Gold in Handball Finals at 38th National Games
Back to top button