CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड: पत्नी पर गुस्साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका, मासूम बच्‍ची की दर्दनाक मौत

उत्‍तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान एक युवक आपा खो बैठा और गुस्से में अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया

उत्तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान एक युवक आपा खो बैठा और गुस्से में अपनी चार माह की बच्ची को  जमीन पर पटक दिया.बच्‍ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.आपको बता दें की ये मामला सोमवार का है उत्‍तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया.

इसी दौरान चार माह की अबोध बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया।‌ लेकिन तभी पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया.जिसमे बच्ची की मौत हो गयी वहीं इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की.मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.वहीँ इस घटना के बाद से पुरे इलाके में सनसनी फैली हुई. 

यह भी पढ़ें -  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रामनगर के सोमांश डंगवाल टीवी पर आएंगे नजर
Back to top button