ENTERTAINMENTUTTARAKHAND
Trending

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रामनगर के सोमांश डंगवाल टीवी पर आएंगे नजर

नैनीताल जिले का एक और नन्ही प्रतिभा ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है.

उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज चहुंओर अपना परचम लहरा रही है। बात गीत संगीत और नृत्य के क्षेत्र की करें तो इन दिनों जहां पवनदीप राजन ने अपनी बेहतरीन गायकी से देश-विदेश के लोगों को अपना दीवाना बनाया है वहीं नैनीताल जिले का एक और नन्ही प्रतिभा ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले बाल कलाकार सोमांश डंगवाल (Somansh Dangwal) की, कलर्स टीवी पर डांस दीवाने से अपनी पहचान बनाने वाले सोमांश डंगवाल बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ जल्द ही टीवी चैनल पर नजर आएंगे. जी हाँ अब बिग बी और रामनगर के बाल कलाकार एक साथ टीवी चैनल पर अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पर्यटन पर हिंसा और कर्फ्यू का असर, होटलों में 50% बुकिंग रद्द

रामनगर निवासी पूर्व सैनिक और सभासद भुवन डंगवाल के बेटे सोमांश डंगवाल ने छोटी सी उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है. कई छोटे विज्ञापन, एल्बम और शॉर्ट मूवी काम करने के बाद उन्हें अब महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला है.उनके पिता भुवन सिंह डंगवाल ने बताया कि अमिताभ बच्चन और सोमांश डंगवाल जल्द ही दोनों का एक विज्ञापन बनकर रिलीज हो जाएगा, जो एक बड़ी कंपनी का स्वास्थ्य बीमा से रिलेटेड विज्ञापन है. अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर वह बहुत खुश हैं. अमिताभ बच्चन से मिलना ही अपने आप में काल्पनिक है. सोमांश 3 दिन तक महानायक के साथ शूटिंग की.

Back to top button