CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड: घर में अकेली बहनों के साथ पड़ोसियों ने किया कुछ ऐसा..तुरंत दर्ज कराना पड़ा मुकदमा

लक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में अकेली तीन बहनों के साथ पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी. इसमें एक बहन बुरी तरह घायल हो गई.

उत्तराखंड के लक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में अकेली तीन बहनों के साथ पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी. इसमें एक बहन बुरी तरह घायल हो गई. पुलिस ने भाई-बहन समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी चांदमीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जनवरी को उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे. 

घर पर वह और उसकी बहन बुलबुल तथा खुशबू अकेले थे.इसी बीच उनके पड़ोसी अफसाना व अस्ताना और उसका भाई नौशाद लाठी, डंडे व चाकू लेकर उनके घर में घुस आए तथा गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस पर उसकी बहन बुलबुल बुरी तरह घायल हो गई. उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए. इस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जमीनों की खरीद-फरोख्त अब नहीं होगी आसान, कानून में संशोधन को आएगा अध्यादेश
Back to top button