उत्तराखंड

सीएम धामी से मिले महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद गिरि, आध्यात्मिक व राष्ट्रहित विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य आध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री  धामी ने महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा ने सदैव राष्ट्र और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संतों का मार्गदर्शन हमें न केवल जीवन मूल्यों से जोड़ता है बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री सदन में प्राकृतिक व ऑर्गेनिक खेती का अन्तर बताने में रहे फेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button