उत्तराखंड

देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, रुद्रप्रयाग गाड़ी चालक की मौके पर मौत

देवप्रयाग में कार हादसे में चालक की मौत हो गई है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती जा रही सड़क दुघर्टनाओं के बीच एक भयावह सड़क हादसे की खबर देवप्रयाग से सामने आ रही है. पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं,बीते रात देवप्रयाग के नजदीक साखनीधार में एक कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में रुद्रप्रयाग निवासी जयवीर सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

देवप्रयाग एसएचओ संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 1 जुलाई से इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध, नहीं माने नियम तो करनी पड़ेगी भरपाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button