UTTARAKHAND

कड़ाके की ठंड से जूझ रहा उत्तराखंड, मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और हरिद्वार में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कंपकंपा रहा है. ठंड से बचने के लिए लोग तमाम तरह के जतन कर रहे हैं, लेकिन हर कोशिश नाकामयाब साबित हो रही है. प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है. पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कोल्ड -डए का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन शुष्क मौसम के बीच ठंड से राहत के आसार के आसार नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और हरिद्वार में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

वहीं, बुधवार मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. दिन का तापमान 11 डिग्री रहा तो रात में पारा आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. शहर सुबह घने कोहरे के आगोश में रहा तो दिनभर बादल और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा. कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए घरों और दफ्तरों में लोगों ने अलाव, हीटर का सहारा लिया. सड़कों पर भी जहां कहीं अलाव जलता दिखा, लोग वहीं ठिठक गए. मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. उधर, नैनीताल में मंगलवार शाम सवा सात बजे बारिश और ओलावृष्टि के बाद बुधवार को चटक धूप खिली रही. मौसम साफ रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली. अमर उजाला टीम ने सर्द मौसम में शहर के अलग-अलग जगहों के हालात का जायजा लिया. महिला और बेस अस्पताल में ठिठुरते मरीजों का हाल जाना. वहीं सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों, कर्मचारियों ने हीटर की ताप में खुद को गर्म रखा.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा से चुनाव हारे CM पुष्कर सिंह धामी
Back to top button