UTTARAKHAND

बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने का दून जिलाधिकारी ने उठाया बीड़ा, पढ़ाई के लिए छह लाख की आर्थिक सहायता

देहरादून
नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट

देहरादून जिले में नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट ने बेटियों को पढ़ाई की राह दिखाई है। इसके तहत जिलाधिकारी ने छह बेटियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए छह लाख रुपये की मदद दी गई। इस प्रोजेक्ट से अब तक 25 बेटियों को आर्थिक मदद दी जा चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने कार्यालय में छह लड़कियों को आर्थिक मदद दी। इनके आवेदन आंगनबाड़ी, समाज कल्याण के साथ ही अलग-अलग स्तर से आए थे। अधिकांश बालिकाएं गरीबी की वजह से पढ़ाई जारी रखने में समर्थ नहीं थीं। बंसल ने कहा कि बेटियों के हौसले को टूटने नहीं दिया जा सकता। हम हर स्तर पर मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर बेटियों के पास पढ़ाई जारी रखने की दृढ़ इच्छाशक्ति है तो नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट आपकी हर कदम पर मदद करेगा।

सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के इन जिलों में 16 अगस्त तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, भूस्खलन-वज्रपात की चेतावनी
Back to top button