उत्तराखंड

कोटद्वार में मूसलाधार भारी बारिश से उफनाया पनियाली गदेरा, घरों में घुसा पानी

कोटद्वार में देर शाम मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश से पनियाली गदेरा अचानक उफान पर आ गया.

उत्तराखंड के कोटद्वार में देर शाम मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश से पनियाली गदेरा अचानक उफान पर आ गया. जिससे लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया. वहीं, आस-पास के इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन सात जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने की आशंका है. जबकि अन्य जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कल यानी 22 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट कोजियस्को के आरोहण अभियान पर जा रहे SDRF के मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ को सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।
Back to top button