UTTARAKHAND

यमुनोत्री हाईवे पर हादसे का शिकार हुआ यात्रियों का वाहन..खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत

यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया.

यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया. चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है. बुधवार सुबह ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट मेंआ गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए. हादसे में एक हैदराबाद की 30 वर्षीय पायल की मौत हो गई. जबकि 20 वर्षीय मुम्बई निवासी क़ृष्णा गंभीर रूप घायल है. अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं. घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका. घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  पौड़ी SDM ने दी NSUI नेता को मारने की धमकी, हरिश रावत ने सरकार को घेरा, देखें वीडियो
Back to top button