UTTARAKHAND

डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में आया व्यापक परिवर्तन- सीएम धामी

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस की गोली से घायल हुए दून हॉस्पिटल फायरिंग के असली दोषी, एक शातिर फरार
Back to top button