UTTARAKHAND

उत्तराखंड: मां से मिलने आ रहा युवक पैर फिसलने से नाले में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

आइएसबीटी से अपनी मां से मिलने दशमेश नगर डीएस कालोनी गया एक युवक नाले में बह गया. सूचना पर रायपुर थाना पुलिस ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया है.

देहरादून: आइएसबीटी से अपनी मां से मिलने दशमेश नगर डीएस कालोनी गया एक युवक नाले में बह गया. सूचना पर रायपुर थाना पुलिस ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया है. पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी युवक की तलाश में जुटी हुई है. विधायक उमेश शर्मा काऊ, सीओ अनिल जोशी, एसडीएम दुर्गापाल, थानाध्यक्ष कुंदन राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि रोहित गोयल उर्फ बंटी निवासी डीएस कालोनी देहरादून मंगलवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी मां से मिलने के लिए घर आ रहा था.

रोहित प्रिंटिंग प्रेस मोहब्बेवाला में काम करता है, और अपने बच्चों के साथ आइएसबीटी के पास किराए के मकान पर रहता है. तेज बारिश के कारण शांति विहार में नाले में काफी पानी था. नाले पर बनी पुलिया को पार करते हुए वह नाले में बह गया. सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया गया . एसडीआरएफ को मौके पर बुलाकर नाले में बहे व्यक्ति को तलाश किया जा रहा है.पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जोकि शांति विहार से मोथरोवाला होते हुए दूधली तक नदी के तट खंगाल रही है. रिस्पना नदी में पानी अधिक होने के चलते रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में 2320 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, 10 मरीजों की मौत, 2490 नए मामले
Back to top button