UTTARAKHAND

श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, धामी सरकार ने चारों धामों में बढ़ाई यात्रियों की संख्या

धामी सरकार ने 4 धामों में श्रद्धालुओं की संख्या 1000-1000 और बढ़ा दी है. हालांकि, सरकार ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य है.

चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए धामी सरकार ने 4 धामों में श्रद्धालुओं की संख्या 1000-1000 और बढ़ा दी है. हालांकि, सरकार ने साफ कहा है कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य है. सत्यापन के लिए सभी पुलिस चौकियों पर इसकी कड़ाई से और नियमित रूप से जांच के निर्देश दिए गए हैं. इससे पहले गंगोत्री में एक दिन में 7 हजार और यमुनोत्री धाम में चार हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए निर्धारित किए गए थे. जबकि केदारनाथ धाम में 12 हजार और बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 15 हजार यात्रियों के दर्शन का आदेश जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कतर से रिहा हुए कैप्टन सौरभ, बेटे की आवाज सुन भावुक हुए पिता.. कहा- मेरी चौखट पर आए ‘मेरे राम’
Back to top button