UTTARAKHAND

उत्तराखंड: पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से सेना एक का जवान शहीद

भारत-चीन सीमा के पास भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया.

उत्तरकाशी जिले में भारत-चीन सीमा के पास भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया.एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. शहीद जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला है. भारत तिब्बत चीन सीमा से सटे नेलांग बॉर्डर पर हर्षिल सेना का एक दल भैरोंघाटी से 3 किमी आगे हवाबैंड के समीप पेट्रोलिंग के दौरान भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसमें सेना का एक जवान सुखजिंदर सिंह (22) निवासी सुचेतगढ़ जम्मू खाई में गिर कर शहीद हो गया. जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर तौर से घायल चिकित्सक अधिकारी को उपचार के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से सैन्य अस्पताल देहरादून भेजा गया है.बताया जा रहा है कि सेना का दल नेलांग से पेट्रोलिंग करते हुए हर्षिल कैंप आ रहा था, इसी दौरान भूस्खलन का हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ हाईवे तीन दिन के लिए बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

जानकारी मिली है कि भैरोंघाटी से आगे हवाबैंड के समीप सड़क बंद होने की वजह से सेना का दल वाहन से उतरकर भूस्खलन वाली जगह से पैदल निकल रहा था.इसी दौरान पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर और मलबे की कि चट्टान दरक गई और सेना का जवान सुखजिंदर भूस्खलन की चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरा. रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे जवान सुखजिंदर सिंह को बाहर निकाला. जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल सेना की तरफ से अभी तक घटना पर किसी तरह की अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.वहीं जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने इस घटना की पुष्टि की है. आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया है, जहां आवश्यक कार्रवाई कर शहीद के पार्थिव शरीर को सेना के सुपुर्द कर दिया गया है.

Back to top button