UTTARAKHAND

उत्तराखंड: बकरी चराने गई महिला के ऊपर गिरा भारी भरकम बोल्डर, मौके पर ही मौत

पिथौरागढ़ जिले के तेजम तहसील के नाचनी क्षेत्र में बकरी चराने के लिए जंगल ग‌ई महिला की बोल्डर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के तेजम तहसील के नाचनी क्षेत्र में बकरी चराने के लिए जंगल ग‌ई महिला की बोल्डर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ तेजम तहसील क्षेत्र के राया गांव की हरुली देवी बकरी चराने जंगल गई थी. इसी दौरान एकाएक तेज बारिश होने लगी. बताया गया है कि बारिश से बचने के लिए वह एक भारी भरकम बोल्डर के नीचे  बैठ गई. लेकिन तभी एकाएक बोल्डर नीचे की ओर खिसक गया. जिसकी चपेट में आने से हरूली की मौके पर ही मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को इस दुखद घटना का पता चला. जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बोल्डर में दबे उनके शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग क्लब कमेटी का गठन: CM धामी
Back to top button