UTTARAKHAND

गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा.. गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन लोगों की मौत

सड़क हादसे की खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां अल सुबह एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया.

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला जारी है अभी फिर एक सड़क हादसे की खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां अल सुबह एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया. सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से तीन शव बरामद किये. हादसे में मारे गए तीन लोगों के शवों में से चालक की पहचान अभी तक हुई है. बाकी दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा था.

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बेरोजगारी-गरीबी और महंगाई को नज़र अंदाज करने का लगाया आरोप 
Back to top button