UTTARAKHAND

रक्षा बंधन पर बहनों को धामी सरकार का तोहफा, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

महिलाएं रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड परिवहन निगम यानी उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी.

हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्तराखण्ड सरकार ने बहनों बेटियों और महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दे दिया है. जी हाँ महिलाएं रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड परिवहन निगम यानी उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी. उत्तराखंड शासन ने इसको लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम को आदेश जारी किया.

आदेश के अनुसार महिलाएं रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकती हैं. किसी भी महिला से रोडवेज बस में सफर के दौरान कोई किराया नहीं लिया जाएगा. महिलाओं की मुफ़्त यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. वहीं बता दें कि उत्तराखंड सरकार पिछले कुछ वर्षों से ये सुविधा महिलाओं को दे रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तरखंड से दुःखद खबर..शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का बच्चा, शव देख परिजनों में कोहराम
Back to top button