UTTARAKHAND

उत्तरखंड से दुःखद खबर..शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का बच्चा, शव देख परिजनों में कोहराम

टनकपुर में शारदा नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. जल पुलिस ने कुछ ही दूरी पर बने घाट के पास से शव बरामद कर लिया है. बच्चे का शव देखने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

टनकपुर में शारदा नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. जल पुलिस ने कुछ ही दूरी पर बने घाट के पास से शव बरामद कर लिया है. बच्चे का शव देखने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार आर्यन विश्वकर्मा (12) पुत्र पोतीराम विश्वकर्मा निवासी टनकपुर नई बस्ती कालोनी दोपहर को शारदा नदी में नहाने गया हुआ था. नहाते समय आर्यन नदी में डूब गया. परिजनों का कहना है कि आर्यन को मिर्गी के दोहरे पड़ते थे. जिस जगह पर वो डूबा है वहां का जलस्तर डूबने लायक नहीं है. इस वजह से माना जा रहा कि शायद आर्यन को नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिरने के बाद उठ न सका हो. पुलिस ने मृतक किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया है. किशोर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें -  देहरादून समेत राज्यभर में SDRF और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया – सीएम धामी
Back to top button