CHARDHAM/TOURISMUTTARAKHAND

मसूरी जाने वाले पर्यटक ध्यान दें, अब माल रोड पर शाम पांच बजे के बाद वाहनों की एंट्री बंद

मसूरी जाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है. पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले माल रोड पर अब वाहनों प्रवेश पाबंदी लगा दी गई है.

उत्तराखंड में पहाड़ी की रानी के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी जाने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है. पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले माल रोड पर अब वाहनों प्रवेश पाबंदी लगा दी गई है. आपको बता दें की सोमवार को किंग्रेग पार्किंग सभागार में जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी शहर के विभिन्न विभागों, संगठनों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिबंधित समय में मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगे. जिसके तहत शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक कोई भी वाहन मालरोड पर नहीं चलेगा. इस दौरान मालरोड पर वन वे ट्रेफिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए. जिसके तहत किताबघर से आने वाले वाहनों को आंबेडकर चौक से कैमल बैक होकर कुलड़ी भेजा जाएगा. साथ ही हैंपटन कोर्ट और बारह कैंची से आने वाले वाहनों को किसी भी दशा में मालरोड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की इन 12 महिलाओं को मिला प्रतिष्ठित तीलू-रौतेली सम्मान, पढ़िए पूरी लिस्ट

टैक्सी नंबर के दुपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश मालरोड में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. मालरोड पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से उठा लिया जाएगा. एसपी ट्रेफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि शहर में छोटी और बड़ी सभी पार्किंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा. कहा कि किताबघर में आने वाले वाहनों को वेवरली स्कूल रूट से जीरो प्वाइंट भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर मालरोड की एंट्री को 200 मीटर पीछे करेंगे तो कैमल बैक रोड का उपयोग किया जा सकता है. साथ ही मालरोड पर लोग पैदल चल सकें, इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है. कहा कि इसके लिए बुलॉड सिस्टम काफी उपयोगी है. साथ ही चार से पांच स्थानों पर अस्थायी गेट लगाए जाएंगे. जिससे व्यवस्था बनाने में आसानी होगी.

Back to top button