UTTARAKHAND

उत्तराखंड: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटा, चालक समेत 2 लोगों की मौत

अल्मोड़ा में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. हादसे में वाहन चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई.

अल्मोड़ा में शुक्रवार सुबह के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. हादसे में वाहन चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है. हादसा स्याल्दे तहसील के थाना देघाट क्षेत्र अंतर्गत टामा ढोन के पास हुआ है. थाना देघाट पुलिस को आज सुबह पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची. चालक समेत दो लोग पिकअप वाहन के नीचे दबे मिले जिनकी मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें -  विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक
Back to top button