POLITICSUTTARAKHAND

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने सीएम आवास पहुँच पुष्कर धामी से की मुलाकात

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। विधानसभा का यह सत्र 29 से 31 मार्च तक चलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास को लेकर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मॉर्निंग वॉक पर निकली 10वीं की छात्रा को कार ने मारी टक्कर, छात्रा की हादसे में दर्दनाक मौत
Back to top button