UTTARAKHAND

बधाई दें: रुद्रप्रयाग की श्रेया ने लहराया परचम, ARS की परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र की श्रेया पंवार ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिष्ठित वैज्ञानिक का पद हासिल किया है.

आए दिन हम आपको राज्य की इन होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से रूबरू कराते रहते हैं.  इसी कड़ी में रुद्रप्रयाग की बेटी का नाम भी जुड़ गया है. बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र की श्रेया पंवार ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिष्ठित वैज्ञानिक का पद हासिल किया है. श्रेया पंवार की इस उपलब्धि से हर कोई खुश है. जानकारी के अनुसार श्रेया पंवार की प्रारम्भिक शिक्षा चिल्ड्रन एकेडमी इण्टर कॉलेज अगस्त्यमुनि में हुई है. श्रेया के माता पिता दोनों ही शिक्षक हैं. वे पूर्व में कई वर्षों तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में प्रोफेसर रह चुके है. 

यह भी पढ़ें -  02 आइएएस और 01 मंत्री आए आईबी के रडार पर, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट

श्रेया ने हाईस्कूल केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि से किया. जिसके बाद इण्टरमीडिएट दून इन्टरनेशनल स्कूल देहरादून से की. गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि विवि से स्नातक करने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान परिषद् करनाल, हरियाणा चली गई. वर्तमान में श्रेया हरियाणा राज्य कृषि विवि हिसार में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तहत अपना शोध कार्य कर रही हैं. उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है.  श्रेया ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है.

Back to top button