UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अभी भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं, बढ़ेगा heat wave का प्रकोप..ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है. जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

देश भर के साथ ही उत्तराखंड में भी जून के महीने में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. वहीं, भीषण गर्मी और बढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है. वहीं मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राजधानी दून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा.

पिछले एक दशक में सबसे अधिक तापमान का सवाल है, तो 30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था.उधर, सूरज के आंखें तरेरने और आसमान से बरस रही आग के चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे.रात साढ़े नौ बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और रात 12 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया.गर्मी का आलम यह रहा कि राजधानी दून की सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा.गाड़ियों की आवाजाही बेहद कम रही.वहीं मौसम विज्ञानियों ने कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें -  अब देश का आखिरी गांव नहीं रहा 'उत्तराखंड का माणा', बन गया “देश का पहला गांव”
Back to top button