ENTERTAINMENTUTTARAKHAND

उत्तराखंड पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, ये है आने की खास वजह

अमिताभ बच्चन के उत्तराखंड पहुंचने की खबर मिलने से यहां उनके फैंस बेहद उत्साहित है. प्रसंशक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहे.

देहरादून: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. अमिताभ आज सुबह लगभग 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. उत्तराखंड की दिव्यता और भव्यता से बिग बी हमेशा प्रभावित रहे हैं. यहीं वजह है कि वह एक बार फिर उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के दीदार के लिए पहुंचे हैं. अमिताभ अगले कुछ दिनों तक ऋषिकेश में शूटिंग करेंगे. अमिताभ टिहरी के नरेंद्र नगर स्थित आनंदा रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं.

पहले भी वह उत्तराखंड आए हैं और यहां से लौटने के बाद अपने सोशल मीडिया पर अनुभवों को साझा किया था. बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आगामी फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग पिछले साल अप्रैल में शुरू हो गई थी, जिसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते फ़िल्म शूटिंग में समय लग गया था. इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें -  टिहरी: गुलदार की धमक से दहशत का माहौल, खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर हमला

गुडबाय के साथ विकास बहल और एकता कपूर फिर से एक साथ आ रहे है, जो इससे पहले लुटेरा और उडता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों पर कॉलेब्रेट कर चुके है.

Back to top button