UTTARAKHAND

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के भाई के घर पर एक करोड़ की डकैती, बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूटपाट

उत्‍तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई. उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है.

उत्तराखंड में रहने वाले लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि लुटेरों का गिरोह अब सक्रिय हो चुका है. पहले रात के अंधेरे में लोगों के घर पर चोरी और डकैती करने वाले डकैत अब दिनदहाड़े डकैती कर रहे हैं. उनकी हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि अब वह लोगों के घरों के अंदर घुस कर उन को बंधक बनाकर उनके घरों से लाखों की चोरी कर फरार हो जा रहे हैं.  वहीं आज उत्‍तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई. उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है.एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी. जानकारी के मुताबिक प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई के डोईवाला के घराट गली स्थित घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया. डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे घर में पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए. घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं. 

यह भी पढ़ें -  आपदा से हुए नुकसान की भरपाई को उत्तराखंड ने केंद्र से मांगा 5500 करोड़ का पैकेज

डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला. घर के अंदर से उन्होंने बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूटी और वहां से चलते बने. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की सभी मूवमेंट की पूर्व से जानकारी थी. जिसमें उन्हें शीशपाल अग्रवाल के दोपहर में किस समय वह घर पर खाना खाने आते हैं और घर पर कौन-कौन मौजूद रहता है यह भी पता था. बदमाशों ने घर के अंदर लगभग एक घंटे तक अलमारी, लॉकर, डबल बेड के बॉक्स इत्यादि तमाम जगहों से नगदी और ज्वेलरी अपने कब्जे में ली. वहीं लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है.

Back to top button