UTTARAKHAND

देहरादून से बरेली जा रही रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई. बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं.

देहरादून: बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई. उक्‍त बस में डोईवाला में स्तिथ लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई. बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं. जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.

गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी. जिसमें रास्‍ते में आग लग गयी. बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं. आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश की. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा सका. लेकिन सवारियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें -  देहरादून-मसूरी रोड पर टैंकर ने कार को मारी टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Back to top button