CHARDHAM/TOURISMUTTARAKHAND

लग्जरी बस से चारधाम यात्रा केवल 5700 रुपये में, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

इस साल चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम हो सके, इसके लिए इस वर्ष तीर्थ यात्रियों को लग्जरी बस सेवा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी.

अगर आप  2023 में चारधाम यात्रा पर निकलने वाले हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. इस साल  चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम हो सके, इसके लिए इस वर्ष तीर्थ यात्रियों को लग्जरी बस सेवा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी. यह लग्जरी बसें 10 दिन में तीर्थ यात्रियों को चारधाम के दर्शन करवाएंगी. एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये है. 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी. बस सेवा की बुकिंग ऋषिकेश में ऑफलाइन होगी. 

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा का रूट प्लान तय कर दिया गया है. पहले दिन ऋषिकेश-बड़कोट होते हुए तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम जाएंगे. दूसरे दिन बड़कोट से उत्तरकाशी तीसरे दिन गंगोत्री धाम चौथे दिन सोनप्रयाग या गुप्तकाशी पांचवें दिन केदारनाथ धाम जाएंगे. छठवें दिन सोनप्रयाग या गुप्तकाशी सातवें दिन पीपलकोटी, आठवें दिन बदरीनाथ धाम, नौवें दिन पीपलकोटी और दसवें दिन वापस ऋषिकेश पहुंच जाएंगे. पंजीकरण और यात्रा आरंभ स्थल: नया ट्रांजिट कैंप (निकट आईएसबीटी रोड)

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: पंजीकरण का आंकड़ा 15 लाख के पार
Back to top button