CHARDHAM/TOURISMUTTARAKHAND

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में कीजिए नए साल का स्वागत, तैयार है सरोवर नगरी..आप भी चले आइए

नैनीताल के बड़े और छोटे होटलों में क्रिसमस पर 80 से 90 फीसदी बुकिंग पूरी हो चुकी है. होटलों में क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पर्यटन कारोबारी भी अधिक संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद लगा रहे हैं.

नए साल के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं. नैनीताल और इसके आसपास के होटलों में क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं पर्यटन कारोबारी भी अधिक संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद लगा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, नैनीताल के बड़े और छोटे होटलों में क्रिसमस पर 80 से 90 फीसदी बुकिंग पूरी हो चुकी है. अगले सप्ताहांत में होेने वाले क्रिसमस पर्व पर गाला डिनर के साथ ही सैलानियों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे.

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही आकर्षक प्रतियोगिताएं भी होंगी. वहीं सरोवर नगरी नैनीताल समेत भवाली को बिजली की मालाओं से सजाने की योजना है. होटल एसोसिएशन इसके लिए तैयारी कर रहा है. क्रिसमस से लेकर नए साल तक नैनीताल और भवाली को आकर्षक बिजली की मालाओं से जगमगाएगा. साथ ही नैनीताल में ज्यादा भीड़ होने पर होटल बुकिंग व पार्किंग व्यवस्था देखकर ही पर्यटकों के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा. पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास में पर्यटकों के वाहन रोक कर उन्हें शटल से नैनीताल भेजा जाएगा. स्थानीय लोगों की आईडी देखकर उनको नगर में प्रवेश दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  नशा मुक्त उत्तराखण्ड: बनभूलपुरा में STF और औषधि नियंत्रक विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सील
Back to top button