UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा की राह में नया डेंजर जोन विकसित, यमुनोत्री हाईवे पर 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद

अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है.

उत्तरकाशी: अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है. आपको बता दें की यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के कारण मानकों को ताक में रखकर अनियंत्रित पहाड़ का कटान किया जा रहा है. चारधाम यात्रा के लिए किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए यमुनोत्री हाईवे पर आज यानी 2 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद रहेगी.

यमुनोत्री हाईवे पर पौलगाँव से पालीगाड़ तक ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यमुनोत्री हाईवे पर किसाला व खनेडा गांव की तलहटी पर अनियंत्रित पहाड़ कटान से हाईवे के ऊपरी हिस्से में चटटान खिसकने से खतरा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें -  चंपावत उपचुनाव: CM धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी भरेंगी हुंकार, कांग्रेस ने पहली बार महिला प्रत्याशी पर जताया भरोसा

एसडीएम शालिनी नेगी ने राज्यहित जनहित में अधिकार का प्रयोग करते हुए एनएच व निर्माण एजेंसी को तेजी लाने को भी आदेशित किया है. विगत दिनों यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भी चारधाम यात्रा के लिए चुनौती बन रहे किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर हो रहे चौड़ीकरण के कार्य व उसमें हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई थी.

Back to top button