उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस को धूमधाम से मनाया गया

देहरादून।
ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर देहरादून से हैं जहां ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजक अदिति शर्मा ने कहा कि 15 अप्रैल 2014 को भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक दिन था और इस दिन भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया जिस फैसले में अदालत ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोग भी भारतीय संविधान के तहत समान अधिकारों के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन आज तक कहीं पर भी उत्साह के साथ नहीं मनाया गया लेकिन पहली बार उत्तराखंड में इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इधर उत्तरकाशी जिले की रहने वाली बानी राणा भी कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि केवल ट्रांसजेंडर आईडी के सिवा उन्हें अभी तक कोई अधिकार प्राप्त नहीं हुए हैं। आज भी उन्हें समाज में भेदभाव की दृष्टि से देखा जाता है, उन्होंने उन्होंने सरकार से ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की भी मांग की है और सरकार से यह भी आग्रह किया है कि समाज में अलग पहचान दिलाने की दिशा में सरकार अवेयरनेस कैंप भी चलाए।

अदिति शर्मा, ट्रांसजेंडर एवं समाज सेवी

यह भी पढ़ें -  सावधान: बेखौफ देहरादून की गलियों में घूम रहा गुलदार, पुलिस ने किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button