UTTARAKHAND

उत्तराखंड से दुःखद खबर…खेलते समय डंपर की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर मिली है. यहां खेलते समय डंपर की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.

हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर मिली है. यहां खेलते समय डंपर की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बरेली स्थित नवाबगंज तहसील के गांव ऐंठपुर निवासी ख्याली राम बीते कुछ सालों से बनभूलपुरा के आंवला चौकी गेट क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे हैं. परिवार के साथ वह गौला नदी में खनन वाहन भरने का काम करते हैं.

रविवार को उनकी 6 वर्षीय बेटी सड़क किनारे खड़े डंपर में अन्य कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी बीच बच्ची अचानक डंपर से नीचे गिर गई, जिसमें बच्चे को काफी चोटें आई. परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्ची को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया. लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. एसएसआई ने कहा कि परिजनों की तरफ से भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  पुलिस विभाग से दु:खद खबर, इस कांस्टेबल का हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन
Back to top button