उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में 12-14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को मिली चार लाख खुराक, कल से शुरू होगा टीकाकरण

राज्य को कार्बेवैक्स वैक्सीन की चार लाख एक हजार 400 खुराक मिल गई हैं. 16 मार्च से शुरू होगा टीकाकरण

कोरोना संक्रमण से लड़ाई के क्रम में राज्य में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए राज्य को कार्बेवैक्स वैक्सीन की चार लाख एक हजार 400 खुराक मिल गई हैं. इस वैक्सीन को जिलों को वितरित भी कर दिया गया है. आज टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार के साथ राज्यों की बैठक भी होनी है.

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन बड़ा हथियार साबित हुई है. तीसरी लहर में कोरोना के अत्याधिक प्रसार के बावजूद वैक्सीन ने काफी बचाव किया. ऐसे में बुधवार से देशभर में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को भी कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोजदेने के लिए कोमोरबिडिटी क्लाज हटा दिया गया है. यानी अब सभी वरिष्ठ नागरिक एहतियाती खुराक के पात्र हैं.

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ हत्याकांड: 4 महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगनी है. इस आयुवर्ग के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण में 2008 में जन्म लेने वाले 14 प्लस बच्चों को भी टीका लगाया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बायोलॉजिकल ई ने केंद्र को कॉर्बेवैक्स की 5 करोड़ खुराक की आपूर्ति की है और राज्यों को वैक्सीन वितरित की गई है. उन्होंने कहा कि नए आयु वर्ग के तहत करीब 7.11 करोड़ बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button