CRIMEUTTARAKHAND

नशामुक्त देव भूमि मिशन अभियान, उत्तरकाशी पुलिस ने 704 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मोरी पुलिस ने थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत एवं एसओजी यमुना वैली की टीम ने गत शुक्रवार देर रात को मोरी नैटवाड़ मोटर मार्ग पर निनोटी तप्पड के पास दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

उत्तराखंड में नशे को जड़ से समाप्त किए जाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है. इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के दिशा निर्देशन में मोरी पुलिस ने थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत एवं एसओजी यमुना वैली की टीम ने गत शुक्रवार देर रात को मोरी नैटवाड़ मोटर मार्ग पर निनोटी तप्पड के पास कौटिल्य पुत्र अरविंद सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी गुजराड़ा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड और ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह उम्र 23 वर्ष, निवासी शांति विहार फेस टू अजबपुर कला देहरादून को कुल 704 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह मोरी के ग्रामीण क्षेत्रों से चरस खरीदकर अपने गृह जनपद देहरादून ले जा रहे थे. जहां वह मुनाफे के लिए चरस को छोटी-छोटी मात्रा में बेचते हैं. पुलिस टीम में एसआई वृजपाल सिंह, का.श्याम बाबू, गणेश काला, अनिल तोमर, सुनील जयाड़ा आदि शामिल थे.

यह भी पढ़ें -  देहरादून एसपी ट्रैफिक ने संभाला पदभार, कहा- राहगीरों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रख यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Back to top button