UTTARAKHAND

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है. वहीं आसपास के क्षेत्रो में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है. पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने लगे हैं. जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग पहाड़ की चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है. वहीं आसपास के क्षेत्रो में हल्की वर्षा हो सकती है. जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी. हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है. वहीं, ठंड का असर देखने को मिल रहा है. सुबह-शाम पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष पी टी उषा का किया स्वागत और धन्यवाद दिया 38वे नेशनल गेम्स 2025 उत्तराखंड मे आयोजित होने पर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम बदला रह सकता है. पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है. कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं. इससे न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद है.

Back to top button