POLITICSUTTARAKHAND

बड़ी खबर: CM धामी ने रचा इतिहास, विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक-2024 पारित

उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया. विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया.

उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया. विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया. दिनभर विधानसभा में बिल को लेकर चर्चा हुई वहीं, इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ. शाम को में यूसीसी बिल ध्वनिमत से पास कर दिया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव दृष्टिपत्र जारी होने के बाद राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी. उन्होंने भाजपा के सत्ता में वापसी करने के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता के मामले में निर्णय लेने का एलान भी किया था. सत्ता में आने के बाद पहली ही कैबिनेट में धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी..जानिए फिर क्या हुआ
Back to top button