UTTARAKHAND

उत्तराखंड: हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया पथराव, मची अफरातफरी

हल्द्वानी में हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस आ रहे 3 युवकों पर 6-7 बाइकों पर सवार समुदा विशेष के युवकों ने अचानक हमला कर दिया.. आगे पढ़िए..

हल्द्वानी तहसील क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते रोज दो धर्मों के लोगों के बीच बवाल हो गया. जानकारी के अनुसार शीशमहल स्थित शिव मंदिर में मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ कराया जाता है. शनिवार देर शाम को रक्षित, देव व मानस भगवा गमछा पहने हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस आ रहे थे. इसी दौरान वह हनुमान गढ़ी के पास गन्ने का जूस पीने के लिए रुके थे उसी दौरान वहां करीब 6-7 बाइकों से बड़ी संख्या में समुदा विशेष के लोग पहुंचे और तीनों युवकों के गले में भगवा गमछा पड़ा देख बजरंग दल का सदस्य होने के बारे में पूछा और अचानक हमला कर दिया. जब युवकों ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया. शोर शराबा सुनकर बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को दबोच लिया. 

थाने में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लगभग 10 मिनट बाद ही समुदाय विशेष के एक युवक ने किसी को फोन किया और कुछ ही देर में 50-60 लोग शीशमहल चौराहे पर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया. आरोप है कि पथराव कर रही भीड़ में कुछ के पास धारदार हथियार, लाठी-डंडे और कुछ लोगों के पास तमंचे भी थे. हथियारों से लैस भीड़ ने अपने दो साथियों को छुड़वाया और दूसरे पक्ष की ओर से पथराव होने पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए. बताया कि इस दौरान समुदाय विशेष के तीसरे व्यक्ति को लोगों ने दुकान में बंद कर दिया. वहीँ अब काठगोदाम के शीशमहल क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए पथराव मामले में रविवार को पुलिस एक्शन मूड में दिखी. मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है. दूसरी तरफ घटना को लेकर बजरंग दल के लोग बैठक कर रहे हैं. बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  जागेश्वर और आदि कैलाश का होगा केदारनाथ जैसा विकास, 162 करोड़ से ज्यादा का है बजट
Back to top button